Doordrishti News Logo

चोरियों को लेकर सरेचा के ग्रामीणों ने किया लूणी थाने का घेराव

थाने में घुसे महिलाएं एवं पुरुष

जोधपुर,चोरियों को लेकर सरेचा के ग्रामीणों ने किया लूणी थाने का घेराव। शहर के निकट लूणी तहसील के सरेचा गांव और आसपास क्षेत्र में बढ़ रही चोरियां और पुलिस द्वारा उन्हें नहीं खोले जाने को लेकर आज ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। कई बार पुलिस को आगाह किए जाने के बावजूद पुलिस नहीं चेती। आज सुबह काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर लूणी थाने पहुंचे और यहां पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने थाने का घेराव किए जाने के साथ थाने के अंदर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर बाद में मामला शांत करवाया।

यह भी पढ़ें – किसान आंदोलन के कारण तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित

दरअसल लूणी तहसील के सरेचा गांव में दो घरों मेें चोरी हुई थी। मामला 1 मई है। एक घर से बाइक भी चुराई गई जो बाद में कांकाणी में लावारिश हालत में मिली थी। मगर जिन घरों में चोरी हुई वहां से लाखों का माल गया था। इस बारे पुलिस में रिपोर्ट दिए जाने के साथ अब चोरों का पता नहीं लग पाया।

आज ग्रामीण भीमाराम पटेल एवं नारायण पटेल के साथ काफी संख्या में लोग लूणी थाने के बाहर जमा हो गए। लोगों ने प्रदर्शन किए जाने के साथ थाने में प्रवेश कर प्रदर्शन जारी रखा। एकबारगी पुुलिस के हाथ पैर फूल गए। प्रदर्शन करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी। उन्होंने पुलिस को खरीखोटी सुना डाली। एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा और थानाधिकारी हुकमसिंह आदि ने ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026