Doordrishti News Logo

बद्रीनाथ के कपाट खुले,जयकारों से गूंजा परिसर

चमोली,विश्व विख्यात भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज रविवार प्रातः6 बजे शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से खोल दिए गए। हजारों श्रद्धालु इस शुभ पल के साक्षी बने। इस अवसर पर एक दिन पूर्व विशेष पूजा अर्चना की गई। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें – पहले मारी युवक की गाड़ी को टक्कर फिर की फायरिंग,आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। वर्षा के फुहारों के मध्य सेना के बैंड एवं ढोल नगाड़ों की सुमधुर धुन में स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान बद्रीविशाल की स्तुति शुरू हुई। वेदवेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के छात्रों द्वारा स्वास्तिवाचन किया गया।
धार्मिक परंपराओं के निर्वहन करते हुए कुबेर,उद्धव व गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया।

मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी,हक हकूकधारी एवं बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मुख्य पुजारी वीसी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा- अर्चना करते हुए सबके लिए मंगल कामना की और मंदिर के कपाट खोले दिए। पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ में अखण्ड ज्योति एवं भगवान श्रीबद्रीनाथ के दर्शनों का पुण्यलाभ अर्जित किया। इस अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 क्वेंटल फूलों से सजाया गया था।इस अवसर पर माणा महिला मंगल दल द्वारा पारंपरिक चांचड़ी, चौंफुला नृत्य से कपाट खुलने का उत्साह मनाया। भारतीय सेना द्वारा भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान प्रादेशिक रक्षा दल के महिला बैंड की भी धूम रही।

यह भी पढ़ें – पांचवीं रोड पर एक ही रात में दो कार्यालय में चोरी

जुटने लगे श्रद्धालु
मंदिर के कपाट खुलते ही ग्रीष्मकाल के लिए भगवान बद्रीनाथ के दर्शन शुरू हो गए हैं। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद बद्रीनाथ धाम के आसपास तप्तकुण्ड,नारद कुण्ड,शेषनेत्र झील, नीलकंठ शिखर,उर्वशी मन्दिर, ब्रह्म कपाल,माता मूर्ति मन्दिर तथा देश के प्रथम गांव माणा,भीमपुल,वसुधारा जलप्रपात एवं अन्य ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं एवं पर्यटक नजर आने लगे हैं।कपाट खुलने के एक दिन पूर्व से ही बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालु जुटने लग गए थे। गंगोत्री,यमुनोत्री,केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का पूरी तरह से आगाज हो गया है।
इस अवसर पर श्रीबद्रीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय,जिला कलेक्टर हिमांशु खुराना,पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार,सीडीओ अभिनव शाह, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष किशोर पंवार,धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल,एसडीएम चंद्रशेखर बशिष्ठ,ईओ सुनील पुरोहित सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य,हक हकूकधारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026