Doordrishti News Logo

पहले मारी युवक की गाड़ी को टक्कर फिर की फायरिंग,आरोपी गिरफ्तार

बालसमंद-रॉयल्टी नाका रोड पर शनिवार को हुई फायरिंग

जोधपुर,पहले मारी युवक की गाड़ी को टक्कर फिर की फायरिंग,आरोपी गिरफ्तार। शहर के बालसमंद- रॉयल्टी नाका रोड पर शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग की गई। इसमें कोई हताहत नहीं मगर कार की टक्कर मारने से युवक चोटिल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – खाते में राशि होने पर भी चेक अनादरित,बीमा कंपनी पर लगाया हर्जाना

मंडोर थानाधिकारी रमेश खिडिय़ा ने बताया कि लोहावट के चंद्रनगर निवासी लक्ष्मणराम पुत्र कैलाशचंद सैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह शनिवार को अपनी गाड़ी लेकर बालसमंद से रॉयल्टी नाका की तरफ जा रहा था। तब बीच रास्ते में दुर्गसिंह अपनी कार लेकर आया और उसकी गाड़ी को टक्कर मारी। इस पर वह जान बचाकर भाग तो पीछे से फायरिंग कर दी।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण हत्या प्रयास में दर्ज किया गया। इसके लिए एसआई दौलाराम, अरूणा कुमारी,साइबर सैल के एएसआई राकेश,कांस्टेबल सुनील एवं नरसिंगराम आदि की टीम का गठन करते हुए आरोपी की तलाश करवाई गई। पुलिस की टीम ने सीसी टीवी फुटेजों आदि को खंगालते हुए आरोपी करमसोतों की ढाणी भियाडिया मतोड़ा निवासी दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह को हत्या प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। हमले का कारण आरंभिक तौर पर विवाद होना सामने आया है। फिलहाल अग्रिम अनुसंधान जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026