Doordrishti News Logo

एक ही रात में एक ही गांव के दो घरों में चोरी

घरवालों की गहरी नींद का फायदा उठाकर चुराए जेवर व रुपए

जोधपुर,एक ही रात में एक ही गांव के दो घरों में चोरी। महानगर के लूणी थाना क्षेत्र के सरेचा गांव में एक ही रात में चोरो ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहने तथा नकदी चुरा ली। दोनों ही चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है। चोर घरवालों की गहरी नींद का फायदा उठाकर जेवर व नकदी चुरा ले गए।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे

पुलिस ने बताया कि पहली रिपोर्ट सरेचा निवासी भीमाराम पटेल ने दी जिसमें बताया कि वह बुधवार रात्रि परिवार सहित घर के आंगन में सो रहा था। नींद में सोने का चोरों ने फायदा उठाते हुए घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और सोने की तेडिया,रखडी सेट,पुणसा,बज्र कंठी, गले की चेन,बोरिया टीका,नथ,मूरकी, अंगूठी,कान का झेला तथा चांदी के गहनों में कन्दौरा,पायल,बिछुड़ी व मायरे के नकद दो लाख रुपए चुरा ले गए।

दूसरी चोरी की रिपोर्ट नारायणराम चौधरी ने दी जिसमें बताया कि बुधवार रात्रि को नींद में सोने का फायदा उठाते हुए घर में अज्ञात चोर घुसे और कमरे में रखी तिजोरी में से सोने का रखड़ी सेट,कंठी,नथ,चांदी के गहनों में क़न्दौरा,पायल,चूड़ी व बाड़े में रखी बाइक तथा नकद 22 हजार 300 रुपए चुरा ले गए। दोनों ही चोरी की घटना की जानकारी घरवालों को सुबह उठने पर मिली। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026