Doordrishti News Logo

100 वां स्थापना दिवस भक्ति संध्या के साथ सम्पन्न

हिन्दू सेवा मण्डल

जोधपुर,100 वां स्थापना दिवस भक्ति संध्या के साथ सम्पन्न। 99 वर्षो से मानव मात्र की सेवा में समर्पित हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर का 100 वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार की रात में घण्टाघर प्रागण में रंगारंग भक्ति संध्या के साथ संपन्न हो गया।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल कलराज मिश्र 4 को जोधपुर आएंगे

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के प्रधान मंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर की स्थापना 1925 को हुई थी तब से आज दिन तक 99 वर्षो से मानव मात्र की सेवा में सर्पित रहते हुए सेवा कार्य करता आ रहा है। आज घण्टाघर के प्रागण में हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर का 100 वां स्थापना दिवस समारोह बड़ा धूमधाम के साथ मनाया गया।
भजन गायिका गीता मेवाडा ने गणपति महाराज को समर्पित भजन प्रस्तुत किया। रामकिशोर दाधीच ने बालाजी को समर्पित भजन प्रस्तुत किया। महेन्द्रसिंह पंवार एवं गीता मेवाड़ा ने सयुक्त श्रीकृष्ण आधारित भजन पर श्याम जोधपुर एण्ड पार्टी द्वारा मनमोहक सुन्दर राधा कृष्ण की झाकी प्रस्तुत की।

जुगल परिहार ने खटुश्याम पर आधारित भजन की प्रस्तुति दी। जगदीश प्रजापत द्वारा हास्य एवं भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपक त्रिपुरारी एण्ड पाटी द्वारा भगवान शंकर पर आधारित नृत्य नाटिका के रूप में भस्म व त्रिपुरारी नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। संचालन यतिन्द्र प्रजापत,नरपत सिंह ने किया। इस अवसर पर महेश जाजडा, विष्णुचन्द्र प्रजापत, कैलाश जाजू, भैरूप्रकाश दाधीच, राकेश गोड, मदन सैन, ताराचंद शर्मा, प्रेमराज खिवसरा, नरेन्द्र गहलोत हनवंतराज गाछा ने अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026