चोर 15 तोला सोना और दो किलो चांदी चुरा ले गए
- परिवार एक दिन के लिए बाहर गया
- वापिस लौटने पर पता लगा
- घर के ताले टूटे पड़े थे
- पुलिस ने किया मौका मुआयना
जोधपुर,चोर 15 तोला सोना और दो किलो चांदी चुरा ले गए। शहर के निकट झालामंड स्थित हेमनगर में परिवार एक दिन के बाहर गया। अगले दिन वापिस लौटा तो ताले टूटे मिले। चोरों ने अलमारी वोर्डरॉब के ताले तोडक़र सामान बिखेर कर। तकरीबन दस लाख के सोने के आइटम और दो किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घर में रखी 40-50 हजार की नगदी और दो मोबाइल भी अपने साथ ले गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया और अब चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी 21-22 अप्रैल की रात को होना प्रतीत हुआ है।
ये भी पढ़ें- 24 घंटों में महिला व्याख्याता को लूटने वाला गिरफ्तार
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि हेमनगर झालामंड निवासी अशोक पुत्र श्यामलाल प्रजापत की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चो के संग 21 अप्रैल को बाहर गया था। घर सूना था और 22 अप्रेल की रात नौ बजे लौटे। यहां पहुुंचने पर पता लगा कि चोरों ने घर के ताले तोडक़र प्रवेश किया है। अलमारी और वार्डरोब के भी ताले तोड़ दिए। वहां रखे तकरीबन 15 तोला सोने के आभूषण कंठी,मंगलसूत्र,बोरिया, अंगुठियां,कानों की झूमर जोड़ी,टोप्स सहित चांदी के दो किलो से ज्यादा आभूषण कंदोरा,पायजेबें,सिक्के, कमरबंद के साथ 40-50 हजार की नगदी और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। सोने के आभूषण तकरीबन दस लाख के आस पास है। चांदी भी डेढ़ से दो लाख के बीच है। बड़ी चोरी की इस सूचना पर कुड़ी पुलिस ने मौका मुुआयना किए जाने के साथ अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बोरानाडा धन्नाभगत मंदिर से टंकोरा चोरी
दूसरी तरफ बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में बोरानाडा निवासी प्रेमाराम पुत्र सांवलराम जाट ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रेल को अज्ञात व्यक्ति ने बोरानाडा स्थित धन्ना भगत मंदिर में सैंधमारी करके मंदिर में लगा पीतल का टंकोरा खोलकर चुरा ले गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

