Doordrishti News Logo

विवाद के चलते दलित युवक को बंधक बनाकर पीटा,बाल काटे

जोधपुर,विवाद के चलते दलित युवक को बंधक बनाकर पीटा,बाल काटे।शहर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में रामदेव मंदिर के पास में रहने वाले एक दलित युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसके बाल काटे जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोपी ने बाद में सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट के साथ जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पीडि़त युवक के चाचा की तरफ से बोरानाडा थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ जांच आरंभ की है। इनमें आपसी विवाद होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें- पति के निधन के बाद ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित

बेारानाडा पुलिस ने बताया कि रामदेव मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसके भतीजे को अशोक जाट नाम के शख्स ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की और बाल काट दिए। इतना ही नहीं फिर सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट के साथ जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026