Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री भजनलाल का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

जोधपुर,मुख्यमंत्री भजनलाल का एयरपोर्ट पर किया स्वागत।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय प्रवास के दौरान जोधपुर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भाजपा कार्य कर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – लुटेरी दुल्हन तीन दिन बाद ही पांच लाख की नगदी व जेवर लेकर चंपत

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली, जेडीए के पूर्व चैयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़, लोकसभा संयोजक राजेन्द्र कुमार गहलोत,कमलेश पुरोहित, किशन लड्डा,लक्ष्मीनारायण सोलंकी, महेन्द्र मेघवाल,नाथूसिंह राठौड़,पूना राम चौधरी सहित जिला के पदाधिकारी, मण्डल,मोर्चा, जन प्रतिनिधि सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजुद थे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शर्मा विभिन्न समाज के प्रमुख लोगों के साथ अलग-अलग बैठके की। तत्पश्चात केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य वक्तव्य में भोपालगढ़ में आयोजित होने वाली आमसभा में सम्मिलित होने के लिये रवाना हुए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: