Doordrishti News Logo

प्रोपर्टी डीलर कार को खड़ी कर कार्यालय में सो गया,सुबह तक कार चोरी

फुटेज में दिखे रूमाल बांधे दो युवक

जोधपुर,प्रोपर्टी डीलर कार को खड़ी कर कार्यालय में सो गया,सुबह तक कार चोरी। शहर के आयुर्वेद कॉलेज के सामने एक प्रोपर्टी व्यवसायी की कार रात में चोरी हो गई। वह कार को कार्यालय के सामने खड़ा कर सोने चल गया था। सुबह नींद खुलने पर पता लगा कि कार चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आए हैं जो रुमाल बांधे हुए थे। कार रात पौने दो बजे नेतड़ा टोल पर देखी गई है। इस बारे में अब करवड़ थाने में कार चोरी की रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल कार का पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच में हुई गर्दन की अति दुर्लभ गांठ की जटिल सर्जरी

नारवा सूरसागर निवासी हीराराम पुत्र भंवराराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसका एक कार्यालय आयुर्वेद कॉलेज के सामने करवड़ में है। 11 अप्रेल की रात को वह कार्यालय पर आया कार को सामने खड़ा कर सोने चला गया। 12 की सुबह दस बजे पता लगा कि कार अपने स्थान पर नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में पता लगा कि रात पौने दो बजे दो युवक रुमाल बांध कर आए और कार को चोरी कर ले गए। यह कार नेतड़ा टोल नांके पर नजर आई है। इसके बाद कार का पता नहीं चल पाया। करवड़ पुलिस कार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026

ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार 2 इनामी बदमाश पकड़े

October 15, 2026

पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस

October 15, 2026