Doordrishti News Logo

शहर में हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार

मुख्य नमाज जालोरिगेट मस्जिद में हुई

जोधपुर,शहर में हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार। एक माह रमजान में इबादत और रोजे के बाद गुरुवार को देश भर के साथ ही शहर में ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया।

मुस्लिम समाज ने शहर में ईद की मुख्य नमाज जालोरी गेट स्थित बड़ी ईदगाह में अदा की। इसके साथ ही शहर के अन्य सभी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। जालोरी गेट बड़ी मस्जिद में मुख्य नमाज में पेश इमाम ने देश में अमन- चैन,सौहार्द तथा भाईचारे की कामना की। नमाज के बाद सभी ने आपस मे गले मिलकर ईद की बधाई दी।

यह भी पढ़ें- सेवानिवृत एएसआई के मकान में 17.50 लाख की नगदी चोरी

रमजान माह के समापन पर गुरुवार को ईदुल फितर पर्व की नमाज सुबह ईदगाह के वसी मैदान में पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हुसैन अशरफी ने शहर खतीब व पेश इमाम काजी मोहम्मद तैयब अंसारी व शहर के मौजिज लोगों व अकीदतमंदों की मौजूदगी में अदा करवाई गई। इस अवसर पर शहर खतीब का जोधपुर शहर के जनप्रतिनिधियों,नगर निगम व मुस्लिम समुदाय के लोगों की मौजूदगी में अभिनन्दन किया गया। मुख्य ईदगाह में कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़िए- बीएलओ से महिला सहकर्मियों ने की मारपीट,गला दबाकर रुपए के साथ चेन व हाथ घड़ी लूटी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जन प्रतिनिधियों द्वारा मुस्लिम समुदाय के लिये प्रेषित बधाई संदेश को इकबाल खान बैण्ड बॉक्स ने पठन किया। ईदगाह मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हुसैन अशरफी व शहर खतीब व पेश इमाम काजी मोहम्मद तैयब अंसारी का सम्मान किया गया। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,कांग्रेस के प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा,शहर विधायक अतुल भंसाली,नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा,पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार, राजेन्द्रसोलंकी, उस्ताद हाजी हमीम बक्ष सहित जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व मोहम्मद युसुफ चौधरी,अब्दुल हमीद,साबिर बुन्दू भाई,मोहम्मद साजिद,तसलीम अब्बासी,साबिर गोप,मोहम्मद जावेद, सैयद मन्सुर अली,पीर मोहम्मद सहित ईदगाह निवासियों व क्षेत्रीय लोगों की उपस्थित में साफा पहनकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़िए- ऑटो सवार युवती से बैग लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

ईदउल फितर के अवसर पर खेतानाडी,पांचवीं रोड स्थित छोटी ईद गाह,सूरसागर,मुस्लिम स्कूल,चीरघर, मस्जिद,चीरघर,गरीबनवाज मस्जिद, कबीर नगर,मदनी मस्जिद,सोजती गेट मस्जिद,मस्जिद अलबैतुशरीफ,बाईजी का तालाब,नूरी मस्जिद,मस्जिद कबा डियान,मस्जिद शूतरखाना,दरगाह लतीफशाह सरदारपुरा मस्जिद, मस्जिद लखारान के साथ जामा मस्जिद उदयमन्दिर में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और बुजुर्गों ने बच्चों को ईदी बांटी। ईद के मौके पर घरों में मीठी सेवइयां बनाई गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां क्लिक करके इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed