Doordrishti News Logo

पांच महिने से फरार 31 सौ रुपए का इनामी गिरफ्तार

जोधपुर,पांच महिने से फरार 31 सौ रुपए का इनामी गिरफ्तार।कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने पांच माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 31 सौ रुपए का इनाम घोषित हो रखा था।राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि थाना राजीव गांधी नगर क्षेत्र के इनामी अपराधी दिनेश जाट को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें – विद्युत पोल सहित स्ट्रीट लाइट चोरी की घटनाएं बढ़ी,एक व्यक्ति नामजद

18 नवंबर 23 को देवासीयो की ढाणी केरू में प्रार्थी हरिराम पुत्र चिमनाराम व उसके खेत के पड़ौसी प्रेमाराम पुत्र पदमाराम व दिनेश पुत्र प्रेमाराम के बीच खेत की बाड़ लेकर विवाद हो गया। जिसमें मुल्जिम प्रेमाराम व दिनेश ने परिवादी हरिराम के सिर पर लोहे की चौकनी से मारी व मारपीट की थी। आरोपी दिनेश जाट रूहपोश हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 31 सौ का इनाम घोषित किया गया। आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी ढाका के साथ एसआई प्रेमनाथ,हैड कांस्टेबल बबलू,कांस्टेबल नरपत सिंह,सवाईसिंह एवं महिपाल ने उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026