Doordrishti News Logo

विद्युत पोल सहित स्ट्रीट लाइट चोरी की घटनाएं बढ़ी,एक व्यक्ति नामजद

  • जांच आरंभ
  • मंडोर इलाके से चोरी हो रहे विद्युत पोल और स्ट्रीट लाइटें

जोधपुर,विद्युत पोल सहित स्ट्रीट लाइट चोरी की घटनाएं बढ़ी,एक व्यक्ति नामजद।शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र से आठ मील और आंगणवा रोड से विद्युत पोल के साथ स्ट्रीट लाइटें चोरी हो रही हैं।पीडब्ल्यूडी के एईएन की तरफ से एक व्यक्ति को नामजद कर केस दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि नामजद व्यक्ति अपने ट्रेक्टर में विद्युत पोल और स्ट्रीट लाइटें चुराकर ले जाता है। पुलिस ने प्रकरण मेें अब जांच आरंभ की है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर के कवि दंपति को काव्य सितारा सम्मान

मामले में पीडब्ल्यूडी के एईएन दिनेश गोदारा की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया वे जोधपुर पीडब्लयूडी में एईएन के पद पर कार्यरत है। 7 अप्रेल की सुबह सूचना मिली कि आंगणवा रोड पर लगा विद्युत पोल और स्ट्रीट लाइट गायब है। इस पर वे स्टाफ के साथ वहां पहुंचे तब पता लगा कि अज्ञात शख्स स्ट्रीट लाइट एवं पोल चोर कर ले गया है।आस पास के लोगों ने एक व्यक्ति प्रमोद माली का नाम बताया। जिस पर एईएन दिनेश गोदारा ने नारायण सागर बेरा के प्रमोद माली के खिलाफ चोरी एवं पीडीपीपी एक्ट में केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि वह अपने ट्रेक्टर पर विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट को चुरा कर ले जाता है। मंडोर आठ मील क्षेत्र में भी कई स्थान से विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट चोरी हुई हैं। आशंका है कि इसमें भी प्रमोद माली का हाथ हो सकता है। फिलहाल मंडोर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।आरोपी के पकड़े जाने पर मामले का खुलासा हो पाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026