Doordrishti News Logo

वारंटी के भाई के पास मिला अवैध अफीम का दूध और देशी कट्टा

  • वांरटी को पकड़ने गए पुलिस की मकान पर रेड
  • आरोपी के भाई की तलाश में गई थी पुलिस
  • भाई डांगियावास थाने का वारंटी

जोधपुर,वारंटी के भाई के पास मिला अवैध अफीम का दूध और देशी कट्टा।कमिश्नरेट की डांगियावास पुलिस ने रामड़ावास खुर्द गांव में वारंटी की तलाश में एक मकान पर रेड दी। वारंटी हाथ नहीं लगा मगर उसके भाई से पुलिस ने 13 सौ ग्राम अफीम का दूध और एक देशी कट्टा बरामद कर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। वारंटी की अब भी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें – वरिष्ठ फिजिशियन्स का किया सम्मान

डांगियावास थानाधिकारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस शिवानी मय जाब्ते के रामड़ावास खुर्द गांव निवासी गणपत राम की तलाश में उसे पकडऩे गए। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा है। उसके खिलाफ हनुमानगढ़ में भी प्रकरण सामने आया है। पुलिस की टीम में शामिल एसआई किरण गोदारा आदि ने घर में मुकेश पुत्र चौथा राम जाट को पकड़ा। उसके पास तलाशी में 13 सौ ग्राम अफीम का दूध और एक देशी कट्टा बरामद किया। मुकेश जाट के खिलाफ एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी मुकेश जाट के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। मगर उसके भाई गणपतराम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा है।एसआई किरण गोदारा ने बताया कि मुकेश जाट से पुलिस अब हथियार एवं मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026