Doordrishti News Logo

पत्नी को कार में नाक और मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास

  • पीड़िता पुलिस के पास गई
  • मामला दर्ज नहीं किया
  • कोर्ट से इस्तगासे पर अब केस दर्ज

जोधपुर,पत्नी को कार में नाक और मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास।शहर के पावटा चौराहा के पास में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का नाक और मुंंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला कार से उतर कर भाग गई। मामला 10 मार्च का है। वह अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराने पुलिस के पास गई मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस आयुक्तालय में स्पीड पोस्ट से शिकायत दी फिर भी केस दर्ज नहीं किया गया। अब पीडि़ता ने कोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसमेें अग्रिम जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – निजी बैंककर्मी कार ठीक करवा रहा था,लड़का बैग लेकर भागा

ज्वाला विहार चौपासनी रोड की रहने वाली मल्लिका विश्रोई पुत्री राजेश विश्रोई की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह 10 मार्च को अपनेे पति मनोज विश्रोई,पुत्र किआन के साथ शादी समारोह मेें रायसिंह नगर जा रही थी। तीनों लोग कार में सवार थे। सुबह दस बजे के आसपास कार पावटा चौराहा के पास में पहुंची तब उसके पति मनोज ने पुत्र किआन को नीचे उतार दिया। फिर परिवादी मल्लिका विश्रोई को जान से मारने की नीयत से बाएं हाथ से नाक दबाने के साथ दाएं हाथ से मुंह दबा दिया और जान से मारने को कहा।दम घुटने के साथ छटपटाहट होने लगी तब वह कार से कूद कर बाहर आ गई। बाद में अपने पुत्र किआन को लेकर भाग गई।

पीडि़ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह डर के मारे 15 मार्च को उदय मंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तब उसका मामला दर्ज नहीं किया गया। इस पर उसने स्पीड पोस्ट से पुलिस आयुक्तालय में अपनी रिपोर्ट भेजी,मगर पुलिस ने इस बाद भी उसका केस दर्ज नहीं किया। पीडि़ता ने आखिरकार कोर्ट की शरण लेकर अब हत्याप्रयास में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने नामजद पति डीपीएस स्कूल के पास सुखेर उदयपुर निवासी मनोज विश्रोई पुत्र रामसिंह के खिलाफ अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026