Doordrishti News Logo

मुुख्यमंत्री ने ली एसएन मेडिकल कॉलेज में कलस्टर की मिटिंग

जोधपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

जोधपुर,मुुख्यमंत्री ने ली एसएन मेडिकल कॉलेज में कलस्टर की मिटिंग। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टियां कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी की रस्साकशी तेज होने लगी है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में अप्रेल में होंगे। इसके लिए अब पार्टियों ने जद्दोजहद बढ़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी की कलस्टर संभाग स्तरीय बैठक ममगलवार को जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेल सभागार में दोपहर में शुरू हुई। इस कलस्टर बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें – बालअपचारी से सवा छह किलो गांजा बरामद

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर कई लोगों ने उन्हेें अपनी मांगों को लेेकर ज्ञापन तक दिए। केंंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत,चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर,कानून मंत्री जोगा राम पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि इस बैठक में शामी हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलस्टर बैठक में लोकसभा चुनाव की भावी रणनीति के साथ जन प्रतिनिधियों को संबोधित किया। बैठक में एक-एक सीट पर चर्चा की गई। जोधपुर संभाग की सीटों को लेकर मंथन किया गया।

पटेल को पास के बगैर गेट पर रोका
कानून मंत्री जोगाराम पटेल के पास में आज सभा में जाने के लिए गेट का पास नहीं होने पर वहां रोक दिया गया। बाद गजेंद्रसिंह खिंवसर और नेताओं के हस्तक्षेप पर तत्काल गेट पास बनवाया गया। तब जाकर पटेल को गेट में प्रवेश दिया गया।

मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष खांगटा भी पहुंचे
इस कलस्टर बैठक में हिस्सा लेने के लिए मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा भी पहुंचे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026