Doordrishti News Logo

चिरंजीवी योजना बंद नहीं की गई है, नई स्कीम लाएंगे-चिकित्सा मंत्री

जोधपुर,चिरंजीवी योजना बंद नहीं की गई है,नई स्कीम लाएंगे-चिकित्सा मंत्री। प्रदेश चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खिंवसर ने कहा कि चिरंजीवी योजना को बंद नहीं किया गया है।उसे हैण्ड ओवर किया गया है। उसके स्थान पर नई स्कीम लाई जाएगी। जिसका नाम आयुष्मान की तरह होगा,मोदी की योजना के अनुरूप होगा। किसको चिरंजीवी योजना में 25 लाख का फायदा हुआ है। वे आज जोधपुर संभाग स्तरीय कलस्टर मीटिंग में हिस्सा लेेने से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – दुकान से चांदी की पायलें चुराकर ले जाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

चिकित्सा मंत्री खिंवसर ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में सवालों के जवाब पर कहा कि चिरंजीवी योजना को बंद नहीं किया गया है। उसके स्थान पर नई स्कीम लाई जाएगी, जिसका नाम आयुष्मान से जुड़ा होगा। चिरंजीवी योजना में किसको 25 लाख तक का फायदा हुआ है? पूर्ववर्ती सरकार 25 लाख फायदे का ढिंढारा पीट रही है।
चिकित्सा मंत्री खिंवसर ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कई नेताओं का पार्टी में आना जारी है।जितने ज्यादा लोग आएंगे पार्टी की मजबूती बढ़ेगी। पार्टी में टिकट वितरण पर जन प्रतिनिधियों की नाराजगी पर कहा कि घर का मामला है,सुलझ जाएगा। कोई बागी नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज जोधपुर संभाग की कलस्टर मीटिंग है,शाम को उदयपुर संभाग की होगी। राजस्थान में पार्टी को 25 सीटें मिलने की पूरी संभावना है। जिस हिसाब से लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं उससे साफ है कि पार्टी की मजबूती किस तरह बढ़ी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्पलीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026