Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के शिवालयों में विशेष योग में गुरुवार को महाशिवरात्रि मनाई गई। शिवरात्रि के चलते सभी शिवभक्त परिवारों ने उपवास रखकर महादेव की पूजा अर्चना की।

शहर के प्राचीन मंदिर कटला बाजार स्थित अचलनाथ महादेव मंदिर, चांदपोल स्थित रामेश्वरनाथ, सिद्धनाथ, जागनाथ, पंचेश्वर, भूतनाथ, मंडलनाथ, बैधनाथ, पन्थेश्वर महादेव, पातालेश्वर, जनेश्वर,बडलेश्वर,दूधेश्वर,चेनेश्वर,

Mahashivratri-celebrated-special-yoga.jpg

सिद्धेश्वर,सुगालेस्वर,भोमेश्वर,श्रमिकेश्वर, अमरनाथ, जबरनाथ, किलेश्वर महादेव, शिव मंदिर रातानाडा में भक्तों ने पूजा अर्चना की तथा शिवालय में दिनभर रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्रो का जाप किया गया।

भक्तों द्वारा बेलपत्र धतूरा ऋतु फल का भोग लगाया गया। अचलनाथ महादेव मंदिर में मंगला आरती के साथ भस्म आरती भी की गई। महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार को शिव योग के साथ कनिष्ठ लक्ष्य तथा चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहे, महान कल्याणकारी शिव योग भी विद्यमान रहने से और भी महत्व बढ़ गया।

Mahashivratri-celebrated-special-yoga.jpg

इसके बाद सभी कार्यों में सिद्धि दिलाने वाला शिव सिद्धियों का आरंभ हो गया ज्योतिषियों के अनुसार इस योग में किए गए शुभ कार्य का फल अवश्य मिलता है। इन योग के विद्यमान रहने पर रुद्राभिषेक शिव महापुराण पाठ, दान तथा ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को अति शुभ माना गया।