Doordrishti News Logo

भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास सदा तनसीक आंरभ

जोधपुर,भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास सदा तनसीक आंरभ।भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सदा तनसीक’ का उद्घाटन सोमवार 29 जनवरी को राजस्थान के महाजन में हुआ। यह सैन्य अभ्यास 29 जनवरी से 10 फरवरी 2024 तक चलेगा। 45 जवानों वाली सऊदी अरब की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज द्वारा किया जा रहा है। भारतीय सेना की टुकड़ी में भी 45 जवान हैं और जिसका प्रतिनिधित्व ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – एयरपोर्ट पर शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खंड VII के तहत अर्ध रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों पक्षों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है। यह अभ्यास दोनों पक्षों को उप-पारंपरिक क्षेत्र में ऑपरेशन्स की तकनीक,प्रक्रियाओं और रणनीति में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाएगा। इससे दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच आपसी भाईचारा और मेलमिलाप विकसित करने में मदद मिलेगी। इस अभ्यास में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना,घेरा और खोज अभियान,हाउस इंटरवेंशन ड्रिल,रिफ्लेक्स शूटिंग,स्लिथरिंग और स्नाइपर फायरिंग शामिल होगी। यह अभ्यास दोनों टुकड़ियों को अपने बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। यह अभ्यास सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने,रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाने और दो मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026