Doordrishti News Logo

पुलिस वाहन 112 की टक्कर से हॉकर चोटिल

जोधपुर,पुलिस वाहन 112 की टक्कर से हॉकर चोटिल। शहर के देवनगर थाना क्षेत्र प्यारे मोहन चौराहा के पास में पुलिस के वाहन 112 की टक्कर से एक हॉकर घायल हो गया। उसने इस बारे में देवनगर थाने में रिपोर्ट दी। जांच की जा रही है,टक्कर लगने वह चोटिल हो गया।

यह भी पढ़ें – पुलिस से बचने के लिए अवैध बजरी डंपर सड़क से उतार खेत में ले गया

घोड़ों का चौक निवासी शिव कुमार पुत्र रतनलाल सैन ने रिपोर्ट दी कि अपनी बाइक से अलसुबह समाचार पत्रों का वितरण कर एक अस्पताल पारिवारिक काम से लौट रहा था। प्यारे मोहन चौराहा के पास में पीछे से पुलिस के एक वाहन 112 ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह चोटिल हो गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: