Doordrishti News Logo

घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो को फूंका, लोगों ने बुझाई आग

जोधपुर,घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो को फूंका,लोगों ने बुझाई आग। शहर के अंदरूनी क्षेत्र नागौरी गेट स्थित तिलक नगर में रात को घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो को कुछ लोगों ने आग लगा दी। पीडि़त कार मालिक ने दो तीन नामजद लोगों के खिलाफ नागौरी गेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। कार जलाने की आरंभिक वजह पुराना विवाद होना बताया जाता है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगी है। कार में लगी आग को आस पास के लोगों ने मिलकर बुझाया।

यह भी पढ़ें – बिना नंबरी कार की तलाशी में मिला 97.7 किलो अवैध डोडा पोस्त

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि तिलक नगर उदयमंदिर निवासी रितिक पुत्र महेश कृष्ण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 27 दिसम्बर की रात 3.15 बजे दो तीन युवक आए और उसके घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो को आग लगा दी। आग लगाने वालों में महेंद्र,संजय और पूनमचंद आदि शामिल थे। पुलिस ने इन नामजद लोगों की अब तलाश आरंभ की है। कार को आग लगाने का मामला प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश या विवाद होना माना जा रहा है। फिलहाल आरोपियों के पकड़े जाने पर ही खुलासा हो पाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed