Doordrishti News Logo

लारेंस का गुर्गा बनकर ज्वैलर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

वाट्सएप कॉल कर दी जान की धमकी

जोधपुर,लारेंस का गुर्गा बनकर ज्वैलर से मांगी पांच लाख की रंगदारी। शहर के भीतरी क्षेत्र घोड़ों का चौक में एक ज्वैलर को लारेंस का गुर्गा बनकर पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का प्रकरण दर्ज हुआ है। बदमाश ने वाट्सएप कॉल कर जान की धमकी दी है। संभवत: इंटरनेट कालिंग की गई है। पुलिस अब वाट्सएप पर आए नंबरों से पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपी को पकडऩे के लिए आईटी सैल की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें – भाविप मुख्य शाखा की द्वितीय साधारण सभा संपन्न

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि घोड़ों का चौक दुधेश्वर मंदिर के पास सुर्दशन ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी का व्यापार करने वाले ओमप्रकाश पुत्र स्व.सुखराम सोनी ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि 12 दिसंबर को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का वाट्सएप कॉल आया और फोन करने वाले ने खुद को लारेंस गैंग का गुर्गा बताते हुए पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की। वाट्सएप कॉल करने वाले बदमाश ने पांच लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां देने की भी जानकारी पुलिस को दी। सदर बाजार पुलिस अब नंबरों के आधार पर बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026