Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत कर रहे राज्य भर में सभाएं व रोड शो

  • विधानसभा चुनाव-2023
  • सरदारपुरा में कार्यकर्ता कर रहें हैं गहलोत का घर-घर प्रचार

जोधपुर,मुख्यमंत्री गहलोत कर रहे राज्य भर में सभाएं व रोड शो। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरमोत्कर्ष पर है। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी जननायक व स्टार प्रचारक की छवि के साथ प्रदेश भर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाएं व रोड शो के माध्यम से धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं,वहीं उनके स्वंय के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। कार्यकर्ता उत्साह से घर-घर जाकर प्रचार कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें – सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास को एम्स में किया रैफर

गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के 50 वार्डों में सुनियोजित चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाले पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी के संयोजन में महापौर कुंती देवड़ा,उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी,ब्लॉक अध्यक्ष हेमसिंह गहलोत,भंवरलाल हटवाल सहित समस्त कांग्रेसी पार्षद,प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ क्षेत्र के आम नागरिक जश्न के साथ प्रजातन्त्र के इस उत्सव मे मतदाताओं से विनम्र अपील कर गहलोत को भारी मतों से विजयी बनने की अपील कर रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026