Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री पद के लालच में गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को ठुकराया दिया- पियूष गोयल

  • कॉग्रेस की गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं
  • भरोसा केवल मोदी की गारंटी पर

जोधपुर,मुख्यमंत्री पद के लालच में गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को ठुकराया दिया-पियूष गोयल।राजस्थान वीरों की भूमि,यहां की संस्कृति और संस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकार गौरव की अनुभूति होती है,लेकिन अब यहॉ कांग्रेस की सरकार में पांच साल तक केवल भ्रष्ट्राचार,माफीया राज,अवैध खनन तुष्टिकरण,पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण राज्य को दिवालिया बना दिया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग,उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण,कपड़ा मंत्री पियुष गोयल ने कही। वे सोमवार को जोधपरवास पर थे, शाम को भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। गोयल ने कहा कि कांग्रेस राज में परिवारवाद, तुष्टीकरण,भ्रष्ट्राचार के अलावा कुछ भी नहीं हुआ। प्रदेश सरकार के 5 साल की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर दलित अत्याचार,महिला अपराध, बेटियों के साथ दुष्कर्म,सरकारी खजाना की लूट और बिजली क्षेत्र में पिछड़ गए। इसलिए बिजली यहां सबसे महंगी है,प्रदेश में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है,सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों से राज्य का व्यापार चौपट हो गया है। गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कॉग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए वादे के अनुसार किसानों की ऋण माफी नहीं की जिससे किसानों की जमीने तक नीलाम हो गई। इसी तरह से पेपर लीक की वजह से युवाओं का भविष्य है भी चौपट हो गया और प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार फिर रहे हैं। उन्होंनें कहा कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल सिर्फ आपसी फूट और कलह में ही रही और कुर्सी की लड़ाई ही चलती रही। यहां तक की मुख्यमंत्री पद के लालच में गहलोत ने कॉग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक को ठुकराया दिया, जबकि पार्टी के आलाकमान का यह आदेश था कि आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव लड़ना है परन्तु मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्यमंत्री के पद के मोह में आलाकमान का आदेश भी ठुकरा दिया। जबकि किसी भी पार्टी के आलाकमान का आदेश हर कार्यकर्ता के लिए सर्वाेपरि होता है। उन्होंने गहलोत पर आरोप लगाया कि ऐसा नेता प्रदेश का भला कैसे कर सकता है? प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए गोयल ने कहा कि इस सरकार के मंत्री प्रदेश में हो रहे बलात्कार के मामले में विधानसभा में बोलकर कहते हैं कि यह तो मर्दों का प्रदेश है,इसलिए यहां रेप होते हैं। इससे बड़ी शर्म और संवेदनहीनता की बात क्या होगी? उन्होने कहा कि यह प्रदेश महाराणा प्रताप,मीरा बाई की धरती है,यहां के मर्द महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक दे देते हैं। भ्रष्टाचार का जिक्र करते उन्होंने कहा कि इनके भ्रष्ट्राचार की डायरी कितनी भी छुपा लें,लेकिन डायरी के अंदर छुपे सारे भ्रष्टाचार एक दिन उजागर होंगे,इसके लिए भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने पर एसआईटी गठित कर इसकी जांच करेगी और इनके सारे भ्रष्टाचारों की पोल खालेगी और जेल भेजेगी। कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि 2008 में जयपुर बम ब्लास्ट के दौरान जो आरोपी पकड़े गए थे कॉग्रेस सरकार द्वारा कोर्ट में कमजोर पैरवी के कारण सारे के सारे आरोपी छूट गए। यहां तक कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने भी यह कहा कि सरकार ने कमजोर पैरवी की इस वजह से इन आरोपियों को छोड़ना पड़ रहा है। इससे बड़ी तुष्टिकरण की घटना क्या हो सकती है। ऐसी घिनौनी हरकत से शर्मिंदा होने के अलावा कुछ भी नहीं है।उन्होने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही केंद्र की कई योजनाओं को बंद कर दिया,जबकि पीएम ने कई योजना प्रदेश के लिए चलाई थी। हम पुनः उन योजनाओं को शुरू करेगे यह हमारे संकल्प पत्र में है। भाजपा सत्ता में आने पर प्रदेश में खुशहाली आएगी, रोजगार के साधन आएंगे,गरीबी दूर करने के प्रयास होंगे। पीएम आवास योजना की तर्ज पर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की जाएगी। केन्द्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर प्रदेश में सांप्रदायिक भेदभाव मिटाएगी,दलितों को उनका पूरा हक मिलेगा,किसानों को मुआवजा मिलेगा,भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनेगी,महिला स्वाभिमान और सुरक्षा की गारंटी होगी,विकास के मार्ग खुलेंगे और तुष्टिकरण का राज खत्म होगा,बिना भेदभाव के सभी लाभार्थियों को लाभ पहुंचेगा इसकी गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर एम्स के तर्ज पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस खोलेगी और आईआईटी के तर्ज पर राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी भी खोलेगी। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने पर एक मजबूत,ईमानदार, निर्णायक सरकार बनेगी इसका मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। गहलोत सरकार की सात गारंटी योजनाओं को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गोयल ने कहा कि गहलोत सरकार की गारंटियों को अब जनता गंभीरता से नहीं लेती है,यह सिर्फ जनता को भ्रमित कर वोट लेने के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी पर जनता का कोई भरोसा नहीं है, जनता का भरोसा केवल मोदी जी पर है,मोदी जो कहते हैं वो करते हैं,इसलिए कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। इस अवसर पर गोयल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शैलेशमणि त्रिपाठी,प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी जगवीर छाबा,प्रदेश मंत्री डॉ.महेन्द्र कुमावत,मीडिया संभाग संयोजक जगदीश धाणदिया, मीडिया सह-संयोजक मदन बोराणा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – भगत की कोठी-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन 26 को

कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने ली भाजपा सदस्यता
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील बोड़ा,जगदीश सोलंकी, भास्कर,अनिल पंवार,अरुण सिंह, सागर सोलंकी,सिकन्दर खां,मोईन खां,पीन्टु खां,गजेन्द्र,मनीष प्रजापत, रौनक भाटी,यश प्रजापत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल के दुपट्टा पहनाकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026