Doordrishti News Logo

भाजपा में शामिल होकर जोधपुर लौटे दाधीच का एयरपोर्ट पर स्वागत

जोधपुर,भाजपा में शामिल होकर जोधपुर लौटे दाधीच का एयरपोर्ट पर स्वागत। भाजपा प्रदेश मुख्यालय जयपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच के जयपुर से जोधपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,जिला महामंत्री मनीष पुरोहित,सूरसागर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी,पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र महीपाल,कोषाअध्यक्ष पूरुषोतम मुंदड़ा,कमलेशपुरोहित,शिव कुमार सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – 12 नवम्बर दीपावली के दिन रेलवे आरक्षण केंद्र एक पारी में ही खुलेंगे

उल्लेखनीय है कि पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण, भेद-भाव,कुशासन और टिकट वितरण में विश्वास घात का आरोप लगाकर कांग्रेस से त्याग पत्र दे दिया और कल गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय जयपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत व भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: