Doordrishti News Logo

महामंदिर पुलिस ने पकड़ी मोबाइल लुटेरों की गैंग,दो गिरफ्तार

लूट के 10 मोबाइल,वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त

जोधपुर,महामंदिर पुलिस ने पकड़ी मोबाइल लुटेरों की गैंग,दो गिरफ्तार। शहर की महामंदिर पुलिस ने मोबाइल लुटेरे दो युवकों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर लूट के दस मोबाइल भी बरामद हुए है। वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि आरोपी आले दर्जे के लुटेरे हैं,जो राहगीरों से रैकी कर मोबाइल लूट कर स्कुटी भगा कर पतली गलियों से भाग जाते थे। आरोपियों ने आधा दर्जन मोबाइल लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है। थानाधिकारी विश्रोई ने बताया कि भींयासर निवासी जुसब अली का मोबाइल दो दिन पहले लूटा गया था। इसी तरह समरा एमपी हाल शिपहाउस निवासी मंगल पुत्र गंगा सिंह का मोबाइल रविवार को लूटा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज दो मोबाइल लुटेरों मीरासी कॉलोनी नागौरी गेट निवासी सदाम उर्फ सादिया पुत्र सममुख और रामबाग के पीछे हुसैन दरगाह के पास रहने वाले साजिद उर्फ संजु पुत्र सदीक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन स्कूटी व लूटे गए 10 मोबाइल बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें – दो किराणा और ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लगाई सेंध

मुंह पर रूमाल बांध करते वारदात
आरोपी आले दर्जे के लुटेरे हैं जो दुपहिया वाहन पर शहर में अपने मुंह पर रूमाल बांध कर घूमते हुए मोबाइल लूट की टोह में रहते हैं तथा ऐसे स्थानों का ध्यान रखते हैं जहां से मोबाइल लूटने के बाद आसानी से पतली गलियों में घुसा जा सके। ऐसे राहगीर जो रास्ते में पैदल चलते हुए अपने हाथ में मोबाइल का उपयोग करते हुए आरोपीयों को दिखाई देने पर आस पास रैकी कर राहगीरों से मोबाइल लूट कर गलियों में फरार हो जाते थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026