Doordrishti News Logo

बासनी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लाठियों से पीट कर युवक की हत्या

  • ईमित्र संचालक से चार दिन पहले हुई थी कहासुनी
  • मुख्य आरोपी यातायात पुलिस कर्मी का पुत्र

जोधपुर,बासनी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लाठियों से पीट कर युवक की हत्या। बासनी रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में शुक्रवार शाम ई मित्र संचालक और उसके दोस्तों ने मिलकर एक युवक पर लाठियों व डंडों से बेहरमी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोपहर में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया है। मामला तीन चार दिन पहले ई मित्र संचालक और मृतक के बीच कुछ कहासुनी को लेकर हुआ था। मामले में भगत की कोठी थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ है। घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम बनाई गई और फिर हत्या के मुख्य आरोपी सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भगत की कोठी थानाधिकारी सफीक मोहम्मद ने बताया कि रामेश्वर नगर निवासी 48 साल के रणविजय यादव पुत्र उदयराज यादव की बदमाशों ने डंडे,सरिया व लात-घूसों से पीटपीट कर हत्या कर दी। उसकी चार दिन पहले ईमित्र संचालक देव शर्मा के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। रणविजय यादव ने गाली गलौच की लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। इसके बाद शुक्रवार शाम रणविजय यादव बासनी रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में बैठा था। तभी ईमित्र संचालक देव पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी रामेश्वर नगर भी आ गया और अपने दोस्त मनीष कुमार पुत्र मनोज कुमार मधुबन हाउसिंग बोर्ड, सुकांत सिंह पुत्र सूर्य कुमार राजपूत निवासी गंगा विहार,मिक्की पुत्र संतोष कुमार निवासी डीडीपी नगर, मोहित पुत्र मनोज कुमार निवासी मधुबन हाउसिंग बोर्ड और राहुल पुत्र श्रवण दास वैष्णव निवासी रामेश्वरनगर भी आ गए। तब पुराने विवाद को लेकर फिर से बहस शुरू हो गयी। तब देव शर्मा और उसके साथियों ने डंडे व सरिए से बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। इससे रणविजय यादव बुरी तरह घायल हो गया, उसके नाक से खून रिसने लगा था। इसके बाद लोगों ने  उसके भाई शिकारगढ़ निवासी दुर्ग विजय को फोन कर जानकारी दी। इस पर खुद रणविजय एम्स अस्पताल में भर्ती हो गया। शनिवार सुबह रणविजय की उपचार के बीच में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवशर्मा,मनीष,सुकांत,मिक्की,मोहित, राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें – कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर होगी भर्ती

कहासुनी को लेकर चल रहा था विवाद
देव शर्मा और रणविजय के बीच में ईमित्र को लेकर कहासुनी हुई थी। रणविजय ने ई-मित्र को लेकर गाली गलौच हुई थी। यह बात आरोपी देव ने अपने मन में रख ली और फिर से विवाद हो गया। मामले में अब मृतक रणविजय के भाई दुर्ग विजय की तरफ से भगत की कोठी थाने में हत्या की रिपोर्ट दी गई है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

आरोपी के पिता पुलिस में कार्यरत
थानाधिकारी सफीक मोहम्मद ने बताया कि आरोपी के पिता यातायात पुलिस में कार्यरत है। मृतक के पिता रेलवे कर्मचारी है। आरोपी सहित अन्य गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026