Doordrishti News Logo

एहतराम व अकीदत के पैगाम से निकला जुलूस ए मोहम्मदी

जोधपुर,एहतराम व अकीदत के पैगाम से निकला जुलूस ए मोहम्मदी।
शहर में आज ईदमिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। जूलूस ए मोहम्मदी को तंजीम अईम्मा ए अहले सुन्नत की सरपरस्ती में पूरी मुस्लिम आवाम के साथ बड़े इत्मीनान और एहतराम के साथ निकाला गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने देश में फैल रही नफरतों को रोकने के लिए एक बेहतरीन पैगाम दिया। जूलूस के दौरान जगह जगह मुस्लिम समुदाय के विभिन्न संस्थाओं ने जूलूस ए मोहम्मदी का इस्तकबाल गुलपोशी कर के किया। इस मौके पर साजिद खान ने बताया की हमारे कोशिश समाज में फैल रही बुराइयों को रोकने और पूरे देश में सद्भावना को मजबूत करने के लिए पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें – उम्मेद अस्पताल जन्मोत्सव का समापन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से

जूलूस को स्टेडियम से ओलमा इकराम हाजी मोइनुदीन अशरफी, कारी इकराम,मौलाना जावेद,कारी उम्मेद अली, मुफ्ती आलमगीर और जोधपुर के तमाम ओलमाओं ने कुरान पाक को तिलवात के बाद हरी झंडी दिखा के रवाना किया। अपने तय समय अनुसार जुलूस ईदगाह पहुंच कर देश की खुशहाली और अमन की दुआओं के साथ खत्म हुआ।कार्यक्रम की संरचना में मौलाना हाफिज जावेद, सैय्यद मोइन अशरफी,मौलाना रफीक, मौलाना अंजार,मौलाना नफीश, मोहम्मद जावेद,मोहसिन अत्तारी,राजू खान,मोहम्मद यूसुफ,जमाल कुरेशी, अकबर पठान,इमरान कुरेशी,शकील अहमद, शीफरान राठौड़, अरफात पठान,हैदर नूरी,कय्यूमअहमद सलीम आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सैय्यद हैदर अली रंगरेज ने प्रशासन और आवाम का शुक्रिया अदा किया। इमरान अली रंगरेज और नासिर हुसैन भाटी ने वोलेंटियरों का इस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026