Doordrishti News Logo

25 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर,25 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार।जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों को पकडऩे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रामीण की ओसियां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी पिछले 8 माह से फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे अवैध नशीले पदार्थो की सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें – उम्मेद अस्पताल जन्मोत्सव के छठे दिन नाटक का मंचन

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया इन दिनों अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नशा सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ओसियां थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त सप्लायर खरताराम पुत्र हेमाराम जाट निवासी मंडियाई कला को गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी पिछले 8 माह से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।कार्रवाई में थाना अधिकारी राजूराम काला, हेड कांस्टेबल लालाराम,हरिराम,कांस्टेबल मनोहर राम,श्रवण राम,धर्माराम शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026