Doordrishti News Logo

बाइक सवार दो बदमाशों ने खाना खाकर टहल रहे दंपती से डेढ़ लाख की चेन लूटी

जोधपुर,बाइक सवार दो बदमाशों ने खाना खाकर टहल रहे दंपती से डेढ़ लाख की चेन लूटी। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र कृष्णा अस्पताल रोड के सामने गली में रात को खाना खाकर टहल रहे दंपती से बाइक सवार दो बदमाश सवा दो तोला सोने की चेन लूट कर ले गए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस अब बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर में बनेगा एमआईसीई सेंटर,25 करोड़ स्वीकृत

रूपनगर प्रथम कृष्णा अस्पताल के सामने गली में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी मनोज कुमार पुत्र छाजूराम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह गुरूवार की रात में अपनी पत्नी संग खाना खाकर गली में टहल रहे थे। तब सामने से एक बाइक पर दो युवक हेलमेट पहने आए। युवकों ने बाइक को धीमा किया और पत्नी के गले पर झपट्टा मार दिया। पत्नी के गले से सवा दो तोला चेन लूट कर ले गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है। बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अब डीजे ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर कराया खाली

March 5, 2026

होली पर चंदा मांगने आए तब पता लगा घर में चोरी हुई

March 5, 2026

दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी,केस दर्ज

March 5, 2026

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026