Doordrishti News Logo

युवक से मारपीट कर हाथ में पहनी अंगुठियां चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने अस्पताल में दुर्घटना होना बताया था

जोधपुर,युवक से मारपीट कर हाथ में पहनी अंगुठियां चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार। शहर के रातानाडा स्थित सुभाष चौक क्षेत्र में 29 जून की रात को एक युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए सिर पर लोहे पाइप से वार किए। अचेत होने पर उसके पैरों पर भी पाइप से मारा और मरा समझ कर भाग गए। युवक के हाथ में पहनी सोने चांदी की अंगूठी उतार कर ले गए। घायल को एक अन्य ने अस्पताल पहुंंचाया। यहां पर पहुंचे बदमाशों ने दुर्घटना होना बता दिया। पुलिस ने अब मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि रामेश्वर नगर बासनी निवासी सुशील पुत्र राजेंद्र शर्मा की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था।

ये भी पढ़ें- घर मालकिन पड़ौस के दूसरे मकान में सो रही थी,चोर पूरे घर की वायरिंग काट कर ले गए

इसमें बताया कि 29 जून की रात साढ़े आठ बजे वह अपने मित्र शाहरूख को उसके घर छोडऩे के लिए रातानाडा सुभाष चौक गया था। दोस्त को छोडकऱ लौट रहा था तब रास्ते में जयशंकर और मनीष नाम के दो शख्स नशे में धुत्त मिले। इन लोगों ने उसे रोका और मनीष ने उसके सिर पर लोहे के पाइप से दो बार वार किए। जिससे वह अपनी गाड़ी से गिर गया और अचेत हो गया। बाद में इन लोगों ने उसके पैरों पर भी पाइप से कई वार किए जिससे उसके पैर फ्रेक्चर हो गए। इस बीच बदमाशों ने उसकी पहनी सोने व चांदी की अंगूठी को उतार लिया और भाग गए। दूर से एक युवक विशाल देख रहा था वह आया और उसे एमजीएच पहुंचाया।

यहां पर बाद में पीछे से दोनों हमलावर अस्पताल भी पहुुंचे और कहा कि एक्सीडेंट हुआ और वहां से फरार हो गए। रातानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में अब तीन आरेापियों केशर बाग हरिजन बस्ती निवासी मनीष उर्फ मोनू,द फर्न होटल के पास रहने वाले जयेश उर्फ जयशंकर एवं पशु चिकित्सालय के सामने रहने वाले विशाल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: