Doordrishti News Logo

ज्वैलरी खरीद के बहाने युवक 50 ग्राम सोना लेकर चंपत

बालियों का पैकेट जेब में डाल कर ले गए

जोधपुर,ज्वैलरी खरीद के बहाने युवक 50 ग्राम सोना लेकर चंपत। शहर के बाबा रामदेव मंदिर रोड मसूरिया में एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी के बहाने आए दो युवक सोने की बालियों का पैकेट जेब में डालकर ले गए। बालियों का वजन तकरीबन 50 ग्राम है। दुकानदार की तरफ से अब अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- स्काउट कैंप में गई युवती लापता,चार दिन बाद लौटना था नहीं आई

देवनगर पुलिस ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर रोड मसूरिया निवासी कन्हैया पुत्र स्वरूपचंद सोनी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी क्षेत्र में भरत ज्वैलर्स नाम से दुकान है। 30 जून की दोपहर में उसके पिता दुकान पर बैठे थे। तब दो युवक दुकान पर आइटम खरीद के बहाने आए। एक युवक बाइक पर हेलमेट लगाए बाहर खड़ा रहा। दूसरा युवक खरीद के बहाने उसके पिता को आइटम दिखाने का झांसा देकर एक बालियों का पैकेट जेब में डाल कर ले गया। बालियों का वजन 50 ग्राम के करीबन था। सोने की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है। बाद में पता लगने पर सीसीटीवी फुटेज देखने पर युवक की कारस्तानी का पता लगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026