Doordrishti News Logo

मंदिर और कृषि फार्म हाउस में चोरी

जोधपुर,शहर के लूणी स्थित कांकाणी गांव में एक मंदिर और झंवर स्थित एक कृषि फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सामान चोरी कर ले गए। लूणी पुलिस थाने में भाकरासनी निवासी चौखाराम पुत्र हरमनराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कांकाणी स्थित जंभेश्वर मंदिर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से घी,खोपरा, माकइ सिस्टम आदि सामान चोरी कर लिया।

ये भी पढ़ें- शहर में सड़कों की खुदाई तत्काल रोकने के आदेश 

झंवर पुलिस थाने में बासनी सरस्वती नगर डी-31 निवासी मगनलाल पुत्र मोहनलाल रिपोर्ट दी कि झंवर में उसका एक कृषि फार्म हाउस है। जहां पर दीवार फांद कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और दरवाजे का ताला तोडक़र मोटर के साथ अन्य छोटा मोटा सामान चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: