Doordrishti News Logo

चुनावों के मद्देनज़र मतदाता जागरुकता पर जोर

जिला स्तरीय स्वीप कमेटी की बैठक में हुई रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा

जोधपुर,चुनावों के मद्देनज़र मतदाता जागरुकता गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। आगामी समय में होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को देखते हुए जोधपुर जिले में मतदाता जागरुकता के लिए व्यापक पैमाने पर विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरुकता किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय स्वीप कमेटी की बैठक हुई,जिसमें इस बारे में निर्धारित रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्ययोजना बनाई गई।

पढ़ें पूरी कहानी – चौकीदार को बंधक बनाकर 22 लाख का जीरा लूटा

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) मदन लाल नेहरा सहित संबंधित अधिकारी,निजी एवं राजकीय कॉलेजों के प्राचार्य एवं अन्य संबंधितजन उपस्थित थे।इसमें विशेष कर मतदाताओं की जागरूकता, नैतिक एवं गुणवत्तापूर्ण सहभागिता व निर्वाचन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी को सुनिश्चित किये जाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्य किए जाने पर बल दिया गया। बैठक में आगामी चुनावों में जिला स्तरीय स्वीप कमेटी द्वारा की जाने वाली विभिन्न लोक जागरुकता संचार गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से बिन्दुवार चर्चा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बैठक में निर्वाचन विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों अनुसार जिला स्तरीय कार्य योजना एवं उद्देश्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित कर जानकारी से अवगत कराया गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए- अब तक 50 से ज्यादा जेल कार्मिकों की तबीयत बिगड़ी,आईसीयू में चल रहा उपचार

उन्होंने स्वीप के लिए निर्धारित लक्ष्यों, शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने, महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने,हर स्तर पर जागरुकता अभियान के माध्यम से अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करने,निर्वाचन नियमों एवं प्रावधानों,नोटा के प्रति आमजन में चेतना पैदा करने की आवश्यकता आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुराणा ने संबंधितों के साथ पिछले चुनावों के दौरान न्यून मतदान के कारणों की समीक्षा की और इस बारे में इस वर्ष संचालित की जाने वाली गतिविधियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा विभागीय स्वीप कार्ययोजना एवं अब तक की गई कार्यों की प्रगति पर चर्चा भी की।

न्यूज़ एप यहां क्लिक कर इन्स्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026