बाइक चोरी के प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,दो गाडिय़ां बरामद
जोधपुर,शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने बाइक चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से चोरी की दो बाइक को बरामद किया गया है। आरोपी हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। पुलिस उससे अग्रिम पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि 10 जून को 2 च 11 प्रताप नगर निवासी गोपाल गुप्ता पुत्र लालचंद गुप्ता की तरफ से अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। उसकी बाइक 5 जून को घर के बाहर से चोरी हुई थी। पुलिस ने वाहन चोर का पता लगाने के लिए एक टीम एएसआई गोविंदसिंह,कांस्टेबल हनुमानराम,महेंद्र चौधरी,श्रवणलाल एवं हनुमान गोदारा की गठित की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों का जांचते हुए वाहन चोर हार्डकोर हिस्ट्रशीटर इंद्रा कॉलोनी प्रताप नगर निवासी अजय उर्फ टीकू पुत्र दीपक पंडित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बख्तारवर मल का बाग खांडाफलसा से भी बाइक को चुराई थी। पुलिस ने यह बाइक भी बरामद कर ली। उसके विरूद्ध पहले से ही 28 प्रकरण दर्ज होने के साथ कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

