Doordrishti News Logo

केंद्रीय कारागृह में बंदियों के लिए निःशुल्क जादू शो आयोजित

जोधपुर,केंद्रीय कारागृह में गुरुवार को 7 देशों एवं 17 राज्य में 13500 से अधिक स्टेज शो करने वाली और लिम्का बुक एवं द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर आंचल द्वारा बंदियों के लिए निःशुल्क जादू सो आयोजित किया गया।

1500 बंदियों ने देखा जादू

बंदियों ने जादू शो को बहुत पसंद किया। इस कार्यक्रम से बंदी बेहद खुश नजर आए। मनोरंजन हॉल में हुए इस शो में सभी बैरक्स में लाइव दिखाया गया। सभी 1500 बंदियों ने जादू देखा। बंदियों ने बताया इससे पहले ऐसा कार्यक्रम जेल में नहीं देखा और उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजन कराने का आग्रह जेल प्रशासन से किया।

ये भी पढ़ें- भरे बाजार वृद्धा के गले से सोने की चेन तोड़ी

बंदियों में मनोरंजन से सकारात्मक ऊर्जा के संचार

जादूगर आंचल ने सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए बंदियों के बीच आकर जादू के जरिए मनोरंजन से बंदियों में सकारात्मक सोच पैदा करने की प्रेरणा के साथ-साथ जादू की प्रस्तुतियां दी। बंदियों को एक अच्छे नागरिक के रूप में जेल से बाहर जाकर समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

अतरंगी जादू ने किया हैरान

जादूगर आंचल एवं उसकी टीम द्वारा प्रमुख रूप से लड़की के जंजीर में बांधने के बाद उसकी जगह लड़का बना हुआ दिखाना,एक कागज के टुकड़े को जलाकर उससे नोट ही नोट बनाना,कपड़े की थैली को राष्ट्रीय ध्वज में बदलकर लहराना,संदूक से लड़की गायब करना,माइंड पढ़कर व्यक्ति के सोचे हुए मोबाइल नंबर को बताना,खाली पिंजरे में आग लगाकर आग की जगह लड़की दिखाई देना, बॉक्स से लड़के को गायब करना आदि अनेक शानदार जादू की प्रस्तुतियां दी गई।

ये भी पढ़ें- जिला परिषद साधारण सभा की बैठक आयोजित

शुरुआत में कारागृह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया।जादूगर आंचल व टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जेल विजिटर राजकुमार, सुनील बोहरा का स्वागत किया गया। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने कारागृह परिवार की ओर से जादूगर आंचल का आभार प्रकट किया। उपाधीक्षक सौरभ स्वामी,जेलर हड़वंत सिंह,महेश शर्मा,अचलाराम, तुलसीराम एवं जेल स्टाफ उपस्थित था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देर रात चाकूबाजी के आरोपी नहीं लगे हाथ फुटेज से तलाश

January 17, 2026

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026