जोधपुर, जोधाणा फोटोजर्नलिस्ट सोसायटी द्वारा आयोजित दसवीं अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जजिंग 20 व 21 फ़रवरी को पुरा मोहल्ला में की गई। सोसायटी के सचिव सर्वेश जोशी ने बताया कि फोटोग्राफी सोसायटी ऑफ अमेरिका, फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी, इमेज कॉलीग सोसायटी और ग्लोबल फोटोग्राफी यूनियन द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में मोनोक्रोम, कलर, नेचर, फोटो ट्रैवल और फोटो जर्नलिस्म सेक्शन में छायाचित्र प्राप्त हुए ।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुंबई से सुनील मराठे जोधपुर से शिवजी जोशी, सर्वेश जोशी और ओमप्रकाश कल्ला थे। प्रतियगिता मे कुल 122 अवॉर्ड दिए गए जिसमें जोधपुर के फोटोग्राफर जे के भाटी को फोटो जर्नलिस्म सेक्शन में जीपीयू गोल्ड मेडल, फोटोग्राफर हार्दिक घोष को कलर सेक्शन में एफआईपी रिबन और जर्नलिस्म सेक्शन में एफआईपी गोल्ड मेडल मिला। इसके अलावा भारत सहित

हांगकांग,चीन,ऑस्ट्रेलिया,थाईलैंड,अमरीका,इटली,कनाडा,साउथ अफ्रीका,श्रीलंका,पोलैंड तुर्की, स्विट्जरलैंड सहित अनेक देशों से आए छायाचित्रों को भी अवॉर्ड्स के लिए चुना गया।

प्रतियोगिता के सचिव और वेबमास्टर मनीष व्यास ने बताया कि भारत,अमेरिका,हांगकांग, चीन,तुर्की,अफगानिस्तान,पोलैंड सहित पूरे विश्व के 25 देशों से 108 प्रतिभागियों ने 1600 छायाचित्रों को ऑनलाईन भेजा था, जिसकी जजिंग करके कुल 122 छायाचित्रों को अवॉर्ड् दिया गया।
Related posts:

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

पुष्प वर्षा से किया पथ संचलन का स्वागत

बाल दिवस पर खिली मासूमों की मुस्कान

एसएन मेडिकल कॉलेज के 1976 बैच के विद्यार्थियों ने मनाया गोल्डन जुबली समारोह

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

