Doordrishti News Logo

तूफानी हवा के बाद शहर में रात तक चली बारिश

-ग्रामीणों क्षेत्रों में बिछी ओलों की चादर
-पेड़,खम्बे उखड़े

जोधपुर, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद शहर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद रविवार की अपरान्ह चार बजे बाद मौसम ने करवट ली। तूफानी हवा के जोर से शहर में पेड़ पौधे उखडऩे के साथ कई स्थानों होर्डिंग और बिजली पोल गिर गए। तूफानी हवा के साथ बारिश भी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों बासनी,लूणी और आस पास के गांवों में बारिश के साथ ओलें भी गिरे। खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। शाम को अचानक से बदले मौसम ने इस कदर ठंडक घोल दी कि गर्मी भी धूजणी छूट गई।

इसे भी पढ़िए- मारवाड़ युवा महोत्सव अब मेडिकल कॉलेज के सभागार में होगा

शहर में रविवार शाम 4 बजे तूफानी बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे करीब 1 घंटे पहले आंधी ने शहर में दस्तक दे दी थी। पोकरण फलोदी के रास्ते इस तूफान ने जोधपुर जिले में प्रवेश किया। इससे जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही जोधपुर सहित राजस्थान के 13 जिलों में अगले 4 दिन के लिए तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। हवा की गति भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह गति से भी ज्यादा महसूस की गई। जिससे शहर में कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां और होर्डिंग गिर गए।

आंधी के साथ बिजली गुल हुई 
शहर के अधिकांश हिस्सों में आंधी शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। तूफानी बारिश से कई जगह ट्रांसफार्मर खराब हुए तो कई बिजली के पोल भी उखड़ गए। बारिश थमने के बाद जोधपुर डिस्कॉम की टीम इनको दुरुस्त करने के लिए जुटी।

मौसम विभाग ने चेताया, बिजली कडक़ने पर खुद को बचाएं
चार दिन तक रहने वाले इस तूफानी बारिश और आंधी के दौर में मौसम विभाग ने तेज बादल गरजने और बिजली कडक़ने की चेतावनी भी दी है। किसी भी पेड़ की शरण लेने या खुले में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का उपयोग नहीं करने का भी सुझाव दिया है जिससे बिजली गिरने पर बचा जा सके।

रात तक चलती रिमझिम बारिश 
शाम छह बजे बाद तेज बारिश का दौर बना रहा। जो घंटे भर तक रहा फिर रिमझिम बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026