Doordrishti News Logo

गणपति स्तुति से संस्कार शिविर का शुभारंभ

जोधपुर,बच्चों में सोलह संस्कार की विधिवत जानकारी और उसके प्रशिक्षण के उद्देश्य से आयोजित शिविर का शुभारंभ रविवार को गणपति की स्तुति से हुआ। पहले ही दिन विद्यार्थियों में संस्कारों की जानकारी और सीखने के प्रति जोश नजर आया। पंडित राजेंद्र कृष्ण बिस्सा एवं डॉक्टर नितेश व्यास के सानिध्य में बालक बालिकाओं ने सर्वे भवंतु सुखिनः.. तथा गणपति की स्तुति के मंत्रों का अभ्यास किया। कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ संजय बोहरा ने बताया की वेदाभ्यास प्रारंभ करने के पूर्व डॉक्टर नितेश व्यास ने संस्कृति एवं संस्कार पर अपने विचार प्रस्तुत किए। पंडित राजेंद्र कृष्ण बिस्सा ने वेद और ज्योतिष के संबंध पर बताते हुए कहा की ज्योतिष वेद की आंखें हैं।

यह भी पढ़िए- प्रताप का संघर्ष भरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री

शिविर के संरक्षक अश्विनी व्यास ने बताया कि आज लगभग 25 प्रशिक्षु पहले ही दिन शिविर में उपस्थित होने लगे। शिविर में राजेंद्र कृष्ण ने 16 संस्कारों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। शिविर में धीरज बोहरा, नवेंदु बिस्सा,रितेश बोड़ा,मुकेश पुरोहित,प्रमोद बिस्सा ने सहयोग किया।

एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026