Doordrishti News Logo

डम्पर के नीचे आने से पैर से अलग हुआ पंजा

जोधपुर,शहर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र स्थित गोरा होटल के पास सरदार समन्द रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारी,वह गिरा तो उसके पैर से डंपर निकाल दिया। घटना में उसका पंजा पैर से अलग हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिला बिजली कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल

पुलिस ने बताया कि झालामंड निवासी विशनाराम प्रजापत एक माता मंदिर में गार्ड की नौकरी करता है। वह सुबह 11.30 बजे ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था, तभी रास्ते में डम्पर के चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पैर के ऊपर से पहिए गुजरने से पंजा ही अलग हो गया। उन्हें माथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया। क्षेत्रवासी मनोज सिनावडिया ने बताया कि श्रीयादे सर्किल गोरा होटल से खेजड़ली सरदारसमन्द रोड पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। सुबह से लेकर शाम तक तेज रफ्तार से गाडिय़ां चलती रहती हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026