Doordrishti News Logo

नौ योजनाओं का लाभ एक साथ पाकर मन प्रफुल्लित

  • महंगाई राहत शिविर
  • गरीबों को खुशी देने वाली सरकार दी दुआ

– आकांक्षा पालावत
(पीआरओ जोधपुर)

जोधपुर,गांवों में बंट रही राहत को पाने के लिए इन दिनों महंगाई राहत कैंपों में ग्रामीणों की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। इनमें विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने आने वाले लोगों में कई तो अपने परिवार के साथ आकर शिविर की गतिविधियों को देख रहे हैं और योजनाओं तथा इनके लाभ के बारे में अपनी जिज्ञासा जाहिर करते हुए जानकारी भी पा रहे हैं। उत्साहित ग्रामीणों की उम्मीदें पूरी होने की खुशी इनके चेहरों से तब झलकती है,जब गारन्टी कार्ड पाकर कृतज्ञता के भाव छलकने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- नवलाराम को मिला 9 योजनाओं का लाभ

जिले के देचू उपखण्ड अन्तर्गत सेतरावा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगे शिविर में चोरड़िया निवासी 65 वर्षीया सुआ/फूल भारती को एक साथ नौ योजनाओं का लाभ मिला।
शिविर प्रभारी जवाहर चौधरी ने बताया कि इनमें इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना,मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना-घरेलू, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना- कृषि,मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ शामिल है। लाभार्थी ने इन लाभों को पाकर अत्यन्त भाव विह्वल होते हुए कहा कि यह सब देख कर दिल बाग-बाग हो गया। गरीबों को खुशी देने वाली सरकार को भगवान इतनी खुशी और ताकत दे कि इससे कई गुना उदारता के साथ जनता का भला कर सकें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026