Doordrishti News Logo

एबीवीपी छात्र शक्ति का कुलपति कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन

विश्वविद्यालय प्रशासन झुका, असिस्टेंट रजिस्ट्रार का स्थानांतरण

जोधपुर,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेपर लीक प्रकरण में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र शक्ति ने कुलपति कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया।

एबीवीपी के कार्यकर्ता अविनाश खारा ने बताया की जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष गोपनीय शाखा के असिस्टेंट रजिस्ट्रार का निलंबन,पेपर लीक दोषियों के खिलाफ कार्यवाही,छात्र निलंबन एवं निर्दोष छात्रों पर राजकार्य बाधा का मुक़दमा वापस जैसी अन्य माँगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। गोपनीयता विभाग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एआर) छोटेलाल मीणा की बेटी जेएनवीयू की स्टूडेंट है जबकि विश्वविद्यालय के नियमों के हिसाब से वह व्यक्ति जिसकी संतान जेएनवीयू में शिक्षा ग्रहण कर रही है,वह गोपनीय शाखा का कार्य नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें- लोक कल्याणकारी योजनाओं के पात्रों को किया लाभान्वित

पेपर लीक मामले में मीणा के लिए विश्वविद्यालय ने नियमों को भी दरकिनार कर दिया गोपनीय शाखा के हर कर्मचारी से एक घोषणा पत्र भरवाया जाता है कि उनकी कोई संतान अथवा रक्तसंबंधी व्यक्ति विश्वविद्यालय में पढ़ाई नहीं करता है। मीणा के मामले में या तो उनसे शपथ पत्र नहीं भरवाया गया,या उन्होंने विश्वविद्यालय से इस तथ्य को छुपाया। दोनों ही स्थितियों में मामले में घोर अनियमितता बरती गई।

एबीवीपी के उग्र प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन का झुकाव नज़र आया। कुलपति ने छात्र शक्ति की माँग पर गोपनीय शाखा के असिस्टेंट रजिस्ट्रार का स्थानांतरण किया एवं छात्र प्रतिनिधि राजवीर सिंह बान्ता के निलंबन की जाँच कमेटी का निर्णय आने तक परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026