Doordrishti News Logo

संदिग्ध बाइक सवारों को नाकाबंदी में रूकवाया,99.30 ग्राम स्मैक बरामद

  • मंदसौर एमपी से लाई गई स्मैक
  • दो गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की कुड़ी पुलिस ने नाकाबंदी में एक संदिग्ध बाइक को रुकवा कर उस पर सवार दो युवकों को पकड़ा। इनके पास से 99.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक मंदसौर एमपी से लाई गई थी। अभियुक्तों से गहन पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- महंगाई राहत कैम्प के लिए विधायक पंवार ने ली बैठक

थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम की कड़ी में रविवार को पुलिस की तरफ से हलका क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। तब एक संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। इनके पास से 99.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी मंदसौर एमपी के शामगढ़ निवासी विनोद पुत्र बरदालाल एवं श्यामलाल पुत्र इंद्रलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि स्मैक मंदसौर से लाई गई थी और जोधपुर शहर एवं आस पास के इलाकों में बेची जानी थी। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया है। नाकाबंदी में थानाधिकारी के साथ हैडकांस्टेबल सुमेरसिंह,प्रेम चौधरी,कांस्टेबल राम निवास,धीरज मीना और लोकेश शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026