Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में दो की मौत

जोधपुर,शहर के बनाड़ एवं प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में सोमवार की हुई सडक़ दुर्घटना में दो व्यक्त्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव उनके परिजन को सुपुर्द किए।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि खेड़ापा के आंगणवा निवासी अर्जुुनराम पुत्र खानूराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात को उसका 18 वर्षीय पुत्र बलवीर अपनी बाइक पर गांव से जोधपुर की तरफ जा रहा था। तब जाजीवाल गहलोतान गांव की सरहद में अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पुत्र बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- घर से मिठाई लाने का कहकर निकला,शव कायलाना में मिला

दूसरी तरफ प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि गुरूओं का तलाब संत धाम रोड पर रहने वाले भगवानदास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता 60 साल के मदनलाल पैदल अंबेडकर पार्क की तरफ निकल रहे थे। तब किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने पर उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उनकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026