Doordrishti News Logo

दलित युवक को गांव में घुसने की बात को लेकर 10 घंटे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा

-मोबाइल रूपए लूटे
-जातिसूचक गालियां दी
-त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ा

जोधपुर,जैसलमेर से अपने रिश्तेदार से मिलने जोधपुर आए एक दलित युवक को झंवर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने गांव में घुसने की बात को लेकर 10 घंटे तक बंधक बनाए रखा। उसे सूने स्थान पर ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। उसका मोबाइल और 3 हजार रुपए भी लूट लिए गए। पीडि़त ने इस बारे में झंवर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। जांच एसीपी बोरानाडा जेपी अटल की तरफ से की जा रही है।

 इसे भी पढ़ें- एटीएम उखाड़ने में वांछित 3 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि जैसलमेर के फलसूंड के रहने वाले एक युवक की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह दो अप्रेल की रात को वह बंबोर बस स्टेण्ड पर बस के लिए खड़ा था। मगर बाद मेें वह पैदल ही अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए निकल पड़ा। बंबोर दर्जियान के पास में एक सूने स्थान पर बाइक लिए दो युवक खड़े थे। जिन्होंने उससे नाम पता पूछा। नाम पता बताए जाने पर युवकों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने के साथ गांव में बगैर पूछे आने की हिम्मत कैसे हुई कहते हुए मारपीट की। परिवादी को दोनों युवक नजदीक के एक तालाब पर लेकर गए जहां बैल्ट से बुरी तरह पीटा गया। युवक एक दूसरे को अर्जुन और मुकेश नाम से संबोधित कर रहे थे।

यह भी देखिए- दबिशें देकर 48 जुआरियों को पकड़ा, 1.01 लाख बरामद

पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि उसे आरोपी युवक बाद में अपनी गाड़ी पर डालकर बंबोर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के बरामदे में बिठाकर पीटा और फिर गाड़ी में डालकर बालेसर रोड पर सूनी जगह पर छोड़ दिया। इस बीच में आरोपियों ने उसका मोबाइल और तीन हजार रुपए लूटने के साथ मोबाइल में लगी दो सिमों को भी अपने दांतों से तोडकऱ फेंक दिया। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश आरंभ की गई। इस पर पुलिस ने अब एक आरोपी बंबोर निवासी अर्जुन जाट को गिरफ्तार किया है। उसके दूसरे साथी मुकेश की तलाश की जा रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान एसीपी बोरानाडा जेपी अटल की तरफ से किया जा रहा है।

यहां से एप इंस्टॉल कर सकते हैं ,एक क्लिक कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026