Doordrishti News Logo

दो आरोपी झुंझुनू से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

45 लाख की डकैती प्रकरण

जोधपुर,शहर के सरदारपुरा इलाके में गत 5 मार्च को कारोबारी से 45 लाख की डकैती के प्रकरण से जुड़े दो आरोपियों को सरदारपुरा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर झुंझूनु से गिरफ्तार कर लाई है। अब दोनों से पूछताछ चल रही है। हिस्ट्रीशीटर पवन सोलंकी ने अपने शेखावटी गैंग के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्तों से 21 लाख रुपए भी बरामद किए थे।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि प्रकरण से जुड़े दो आरोपी झुंझूनु के नवलगढ़ निवासी कुलदीप सिंह उर्फ केडी पुत्र मनोहरसिंह एवं उदयपुरवाटी चूना भट्टा झुंझूनु निवासी राजेश कुमार पुत्र सीताराम सैन को गिरफ्तार कर लाया गया है। कुलदीप सिंह के खिलाफ पांच और राजेश कुमार के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। जिनमें मारपीट,लूट,हत्याप्रयास, आईटी एक्ट के शामिल है। आरोपियों ने अभी तक पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें डकैती में तीन लाख रुपए मिले थे। जबकि एक अन्य शख्स विक्रम उर्फ विक्की ने दस लाख रुपए दिए गए। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि आरोपियों से अब तक 21 लाख की राशि बरामद की जा चुकी है। शेष राशि को बरामद किए जाने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें- मकान में फटा गैस सिलेण्डर,घरेलु सामान जलकर खाक

5 मार्च को सरदारपुरा बी रोड निवासी मोहनलाल पुत्र जेसाराम प्रजापत की तरफ से उसकी दुकान में 4 मार्च को डकैती कर 45 लाख रूपए लूटे गए थे। कार में आए बदमाशों ने उसके मुंह पर सेलो टेप चिपका कर लूट को अंजाम दिया था। बाद में फरार हो गए। पुलिस ने अथक परिश्रम कर बाद में मंडोर थाने के हिस्ट्रीशीटर पवन सोलंकी और उसके साथियों को पकड़ा था। जिस पर पूरी वारदात में शेखावटी गैंग को हाथ होना भी सामने आया। पुलिस की टीम में शामिल प्रोबेश्नर एसआई लक्ष्मी, हैडकांस्टेबल शकील खां, राजेंद्र पटेल, कांस्टेबल अविनाश बाबल, कैलाश राजपुरोहित, राजाराम एवं श्रवण ने अहम भूमिका निभाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026