Doordrishti News Logo

महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,कमिश्नरेट के मथानिया और मंडोर थाना क्षेत्र में रहने वाले दो लोगों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मथानिया पुलिस ने बताया कि बालरवा निवासी लादूराम पुत्र नाथूराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन 27 वर्षीय गीता की शादी जयराम मेघवाल के साथ हो रखी थी। गीता ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

इस खबर को भी पढ़िए-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धमकी

इसी तरह मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: देचू के देड़ा हाल मगजी की घाटी बालसमंद निवासी 28 साल के हिम्मत राज पुत्र पुखराज दर्जी ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दी। वह मजदूरी करता था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके भाई कंवरलाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

यहां क्लिक कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026