Doordrishti News Logo

स्कूटी पर आए बोलेरो पिकअप चोरी कर ले गए

  • एक गाड़ी से उतरा और पिकअप का लॉक तोड़ ले गया
  • दूसर एस्कार्ट कर रहा था

जोधपुर,शहर के पाल स्थित भादू मार्केट में एक घर के बाहर से रात को बोलेरो पिकअप चोरी हो गई। स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने पिकअप चुराई। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। एक पिकअप को लेकर गया दूसरा उसके एस्कार्ट कर रहा था। घटना को लेकर इस बारे में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर के गिड़ा स्थित परेउ हाल भादू मार्केट रूपरजत निवासी कुंभसिंह पुत्र गजेसिंह ने मामला दर्ज दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें- राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निकाली रैली

इसमें बताया कि उसने रात साढ़े 11 बजे अपनी एक बोलेरो पिकअप को घर के बाहर खड़ा किया था। तडक़े तीन बजे मंडी जाने के लिए उठा तो पिकअप अपने स्थान पर नहीं मिली। काफी तलाश भी की पिकअप नजर नहीं आई। सीसीटीवी  कैमरों को चेक किया तो पता लगा कि दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए थे। एक स्कूटी पर बैठा रहा और दूसरा गाड़ी का लॉक तोडक़र रवाना हुआ। एक पिकअप चला रहा था तो दूसरा उसके आगे आगे एस्कार्ट कर रहा था।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने गाड़ी चोरी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026