Doordrishti News Logo

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की साधारण सभा की बैठक हुए महत्वपूर्ण निर्णय

  • प्रदेश के 50 कलाकारों को दिया जाएगा कला पुरोधा सम्मान
  • अकादमी की कार्यकारिणी हुई गठित
  • लोक कलाकारों हेतु 100 करोड़ की बनेगी योजना

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी साधारण सभा की आज हुई बैठक में स्वाधीनता के गौरवमयी 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य के 75 वर्ष उम्र पूर्ण कर चुके ऐसे बुजुर्ग कलाकारों को जिनका कला की विभिन्न विधाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहा है लेकिन उन्हें किसी प्रकार का कोई अकादमिक सम्मान नहीं मिल पाया है,ऐसे चयनित 50 कलाकारों को कला पुरोधा विशेष सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय किया गया। यह सम्मान अकादमी के पूर्व निर्धारित अवार्ड एवं पुरस्कार समारोह 25 मार्च को जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें- राजस्थान साहित्य उत्सव 25 मार्च से

अकादमी की 14 सदसीय कार्यकारिणी गठन के साथ इस बैठक में संबद्ध संस्थाओं के 6 प्रतिनिधियों को अकादमी सदस्य भी बनाया गया है।अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा अनुसार लोक कलाकारों को वर्ष में 100 दिन काम के अवसर देने की कार्य योजना बनाने एवं अकादमी के संविधान संशोधन करने के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है जो शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट देगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026