Doordrishti News Logo

शादी डॉटकाम पर लड़की से पहचान के बाद युवक ने किया दुष्कर्म

  • अब शादी करने से मुकरा
  • पीड़िता का कराया मेडिकल

जोधपुर,जिला पूर्व के बनाड़ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। युवक और युवती की पहचान शादी डॉटकाम पर हुई थी। बाद में दोस्ती के बाद युवक उसे बनाड़ स्थित एक गेस्ट हाउस पर लेकर आया और दुष्कर्म किया। अब युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इस बारे में पीडि़ता की तरफ से बुधवार को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने पीडि़ता का आज मेडिकल करवा तफ्तीश आरंभ की है।

ये भी पढ़ें- पीहर जाकर बैठी लुटेरी दुल्हन गहने रुपए हड़पे

पुलिस ने बताया कि नागौर की एक युवती ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी शादी डॉटकाम पर एक युवक से पहचान हो गई थी। बाद में दोस्ती होने पर उसे शादी का झांसा देकर नागौर से जोधपुर लेकर आया। यहां बनाड़ स्थित एक रेस्टोरेंट गेस्ट हाउस पर लेकर गया, जहां दुष्कर्म किया। आरोपी ने अब शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की तरफ से कल इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया। उसका मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। युवक भी सजातीय बताया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026