Doordrishti News Logo

स्पोर्टस दुकान में सेंध लगाकर 6 लाख के जूते व स्पोर्टस सामग्री उड़ाई

  • चोरी में महिलाओं का हाथ होने का संदेह
  • पैसेंजर या लोडिंग टैक्सी प्रयुक्त

जोधपुर,शहर के कालवी प्याउ रोड से आगे एक स्पोर्टस दुकान में रात को अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र बड़ी सेंध लगाते हुए वहां से छह लाख के स्पोर्ट शूज के साथ सामग्री चोरी कर ले गए। आस पास लोडिंग या पैसेंजर टैक्सी के आलामात मिले हैं। इसमें किन्हीं महिलाओं के हाथ होने का भी अंदेशा बना है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- लोगोंं ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

माता का थान स्थित मगरापूंजला में शुभम विहार निवासी प्रकाश पुत्र मोहनलाल विश्रोई ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक स्पोर्टस की दुकान कालवी प्याउ रोड-आरटीओ ब्रिज के नीचे प्रमोद स्पोर्टस नाम से है। रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब लौटा तो दुकान के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर दुकान से फुटबाल, क्रिकेट,कबड्डी,जंपिंग शूज के साथ क्रिकेट बैट आदि सामग्री चोरी कर ले गए। इनकी अनुमानित कीमत छह लाख रुपए है। रिपोर्ट के अनुसार चोरी में महिलाओं का हाथ अंदेशा है, जिनके फुटेस्टेप नजर आ रहे हैं साथ ही किसी टैक्सी को वारदात में प्रयुक्त किया गया है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026